आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा देने आए सॉल्वर और परीक्षार्थी गिरफ्तार. कोचिंग संचालक परीक्षार्थी से मुन्नाभाई ने लिया दस हजार रुपये में परीक्षा में पास कराने का ठैका
आगरा में पीईटी परीक्षा यानी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा देने आए सॉल्वर और परीक्षार्थी को थाना जगदीशपुरापुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनेां को जेल भेज दिया है. परीक्षार्थी कोचिंग संचालक है. उसने सॉल्वर को दस हजार रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका दिया था. इसके लिए फर्जी आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है.

ये है पूरा मामला
दहतोरा स्थित ज्ञान इंटर कॉलेज में शनिवार को दूसरी पाली में परीक्षा चल रही थी. यहां फतेहपुर में रहने वाला परीक्षार्थी संदीप यादव की भी परीक्षा थी लेकिन उसकी जगह पटना का रहने वाला सॉल्वर विश्वजीत कुमार परीक्षा देने आया. कक्ष निरीक्षक को प्रवेश पत्र में लगे फोटो से चेहरे का मिलान में अंतर मिला इस पर पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस ने केंद्र सॉल्वर विश्वजीत कुमार को अरेस्ट कर लिया और केंद्र के बाहर से ही संदीप यादव को भी पकड़ लिया दोनों केखिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस पूछताछ में पता चला कि संदीप कोचिंग संचालक है. उसने परीक्षा में पास कराने पर दस हजार रुपये में साल्वर विश्वजीत से सौदा किया था.