आगरालीक्स…आगरा के बाजार संडे को रहे हाउसफुल. दीवाली की शॉपिंग को सुबह से शाम तक दुकानों पर रही भीड़
आगरा में दीपावली का काउंटडाउन शुरू हो गया है. एक सप्ताह ही शेष रह गया है. आने वाले रविवार को छोटी दीपावली है, ऐसे में आज का संडे ही खरीददारी के लिए ज्यादा सही था. यही कारण रहा कि आज सुबह से ही शहर के बाजारों में जबर्दसत भीड़ देखने को मिली. दीपावली की शॉपिंग और संडे की छुट्टी का असर बाजारों में साफ दिखाई दिया. शाम को कई बाजारों में जाम की स्थिति भी देखी गई.
मॉल्स से लेकर शोरूम में भी भीड़
आगरा के बाजारों में ही नहीं बल्कि शहर के जितने भी मॉल्स हैं, वहां भी कस्टमर्स का अच्छा फुटफॉल देखने को मिला. इसके अलावा एमजी रोड और सदर स्थित ज्वैलरी व कपड़ा शोरूम पर भी कस्टमर्स की भीड़ रही. इलेक्ट्रिक आइटम्स के अलावा मोबाइल मार्केट यानी शाह मार्केट में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी.

यही सप्ताह शॉपिंग का
आगरा में बस यही आखिरी सप्ताह शॉपिंग का बचा है. कल के बाद अगले सामेवार को दीपावली है. ऐसे में बाजारों में इस सप्ताह अच्छी भीड़ देखने को मिल सकती है. करवाचौथ पर भी अच्छी बिक्री हुई थी, ऐसे में दुकानदारों को भरोसा है कि धनतेरस के साथ ही दीपावली पर बाजार ज्यादा चमकेगा.