नईदिल्लीलीक्स… केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात की मौत। नोएडा में मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नये अध्यक्ष।

खराब मौसम में हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे। हादसा केदरानाथ से दो किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी में हुआ है। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में दो पायलट के अलावा बाकी यात्री बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का था।
राहत और बचाव कार्यों को टीम रवाना
राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन तेज बारिश और मौसम के अचानक खराब होने से हादसा होना बताया जा रहा है। मौसम खराब होने कारण बाद में सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।
सेक्टर 100 की सोसायटी में हुई घटना, केस दर्ज
नोएडा के सेक्टर 100 में आवारा कुत्ते एक सात माह के बच्चे को नोच-नोच कर खा गए, आंतों को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले नोएडा में किराये मकान में रहकर मजदूरी करते हैं।
माता-पिता पास में ही कर रहे थे मजदूरी का कार्य
नोएडा सेक्टर 100 की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दंपति को रिपयेरिंग का काम मिला था। सोमवार की शाम को दंपति काम कर रहे थे। उन्होंने अपने सात माह के बेटे अरविंद को पास में ही एक चादर पर लिटा दिया था। शाम चार बजे के करीब आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला बोल दिया और नोच-नोच कर खाने लगे चीखपुकार पर स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
लड़कियों के डांस का वीडियो मामले ने तूल पकड़ा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर लड़कियों द्वारा डांस वीडियो और रील्स बनाने का विवाद गहरा गया है। लड़कियां गर्भगृह और मंदिर परिसर में वीडियो बनाने के साथ इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया गया है। इस घटना पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज करते हुए इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।साथ ही सुरक्षाकर्मियों पर ऐसे मामलों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी लेंगे सौरव गांगुली की जगह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष चुने गए हैं। वह सौरव गांगुली का स्थान लेंगे। बोर्ड की बैठक में रोजर बिन्नी को अध्यक्षचुना गया। बोर्ड की वार्षिक बैठक मुंबई के ताज होटल में हुई, जिसमें बीसीसीआई के सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के साथ रोजर बिन्नी मौजूद रहे।