आगरालीक्स…आगरा में बिना टिकट यात्रा कर रहा था फर्जी पुलिसकर्मी. पहचान पत्र भी दिखाया. लेकिन जूतों ने खोल दी सारी पोल
सोमवार को गाड़ी संख्या-12191 श्रीधाम में त्यौहार के सीजन को देखते हुए आगरा मंडल की टिकट चैकिंग फ्लाईंग स्कॉड टीम में शैलेश मिश्रा उप मुख्य टिकट निरीक्षक, कृष्ण मुरारी उपाध्याय मुख्य टिकट निरीक्षक टिकट चेकिंग का कार्य कर रहे थे| तभी S/7 कोच में एक यात्री से टिकट पूछा तो उसने अपने आप को पुलिस का आरक्षी बताया और एक पहचान पत्र भी दिखाया जिसको देखने पर कुछ अनियमित लग रहा था और फिर उसने जो जूते पहने हुए थे, वो लाल रंग के थे. जो पुलिस में सब इंस्पैक्टर पहनते है जब इसके बारे में उससे पूछा तो उसने सब कुछ गलत बताने लगा.

उस पर टिकट निरीक्षकों को शक होने लगा। जब उसको रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया और जब जाँच की गई तो उसने यही बताया कि वो पुलिस का आरक्षी नहीं है और उसका पहचान पत्र भी नकली है, उसको मथुरा GRP को सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए थे। जिनसे लगभग 12000/ जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनन्द स्वरूप के दिशा निर्देशन में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु समय समय पर इस तरह के अभियान चलाये जा रहे है। इस अभियान में शैलेश मिश्रा उप मुख्य टिकट निरीक्षक, कृष्ण मुरारी उपाध्याय मुख्य टिकट निरीक्षक की मुख्य भूमिका रही।