आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में धनतेरस से पहले ही छाई रौनक. बाजारों में जमकर हो रही खरीददारी…
आगरा के बाजारों में इस समय रौनक छाई हुई है. साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली पर अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में बाजारों में खरीददारी भी बढ़ गई है. बाजार खुलने के साथ ही बाजारेां में कस्टमर्स की चहलकदमी दिखाई दे रही है. शहर के होलसेल मार्केट हो या फिर रिटेल हर जगह ग्राहक दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा मॉल्स और शोरूम्स में भी कस्टमर्स की अच्छी खासी संख्या दिखाई दी.
धनतेरस पर बड़ी उम्मीद
आगरा के व्यापारियों की मानें तो पिछले दो साल कोविड के कारण काफी नुकसान के रहे, ऐसे में इस साल उन्हें उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा. धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीददारी की जाती है, ऐसे में उन्हें आशा है कि इस बार हमारी धनतेरस जबर्दस्त होगी.

इन मार्केट्स में भीड़
शहर के पुराने मार्केट हों या फिर नये मार्केट. वैसे तो हर जगह कस्टमर्स की भीड़ दिखाई दे रही है, लेकिन फिर भी शहर के सिंधी बाजार, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, शाहगंज, कमला नगर, एमजी रोड, सदर, न्यू आगरा में काफी अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.