आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. पार्षद कैंप लगाकर बना रहे नए मतदाता. करेक्शन के फार्म भी कराए जा रहे ठीक…
आगरा में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. संभावित है कि दिसंबर में नगर निकाय के चुनाव होंगे, ऐसे में अभी से नए मतदाताओं को जोड़ने और उनके करेक्शन फार्म भरे जाने का काम पार्षदों की ओर से शुरू कर दिया गया है.

जसवंत की छतरी बल्केश्वर में पार्षद अमित ग्वाला के नेतृत्व में वोट बढ़ाने का अभियान चलाया गया. यहां नए मतदाताओं द्वारा अपने कैंप में वोट बढ़ाए गए और करेक्शन के फॉर्म भी भरे गए. इस दौरान वार्ड अध्यक्ष कृष्णकुमार गुड्डू, बूथ अध्यक्ष रामवतार यादव, संयोजक मनीष बंसल एवम क्षेत्रीय लोगों द्वारा सहयोग किया गया.