नईदिल्लीलीक्स… मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित किया है। जानिये किसे कितने वोट मिले।
शशि थरूर को 1027 वोट ही मिले
कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर अध्यक्ष मिला है। चुनाव में मल्लिकार्जुन ने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट मिले जबकि शशि थररू को 1072 वोट ही मिल सके।
मतगणना के दौरान ही राहुल ने की भविष्यवाणी
मतगणना के दौरान ही राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले राहुल गहांधी ने आंध्र प्रदेश में पत्रकारोंसे बातचीत के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि कांग्रेस में उनका भावी रोल क्या होगा, इस पर उनका कहना था कि मल्लिकार्जुन जी से पूछो वही मेरा रोल तय करेंगे।
शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन को दी बधाई
राहुल गांधी के इस बयान के कुछ देर बाद ही मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया गया। शशि थररू ने खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।