आगरालीक्स…आगरा के लोगों को शुक्रवार सुबह तक झेलना होगा पानी संकट. आधा शहर हर दिन हो रहा है पानी के लिए परेशान…
आगरा के लोग पिछले चार दिन से पानी के संकट से जूझ रहे हैं. दीपावली को लेकर घर—घर साफ सफाई चल रही है लेकिन पानी की आपूर्ति् न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अगर अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार सुबह तक लोगों के सामने यह संकट बरकरार रह सकता है. बता दें कि अपर गंगा और मध्य गंगा कैनाल के बंद होने से बुलंदशहर के पालड़ा से शहर में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है. यहां से 150 क्यूसेक पानी आगरा को मिलता है लेकिन चार दिन से यह नहीं मिल रहा है जिसके कारण जल संकट बढ़ा है. लोगों को फिलहाल पानी की सप्लाई यमुना जल का शोधनकर की जा रही है, लेकिन इससे आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है और आधे शहर की आपूर्ति् प्रभावित है.

ये है कारण बताया जाता है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण गंगा से निकली सिल्ट दोनों नहरों अपर और मध्य गंगा कैनाल जम गई है. सिंचाई विभाग ने 14 अक्टूबर से दोनों नहरों को बंद कर दिया जिसके कारण 15 अक्टूबर से सप्लाई प्रभावित होने लगी. आगरा में चार दिन से यमुना जल की ही सप्लाई हो रही है जो कि नाकाफी साबित हो रही है.