आगरालीक्स ..Breaking..आगरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 अधिकारियों ने की कार्रवाई, तीन कारोबारियों के आफिस से 2.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किया।

आगरा में आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक जांच के निर्देशन में सहायक आयुक्त जांच सहित 48 अधिकारियों ने बुधवार दोपहर में पुराने शहर चित्तीखाना और तिवारी गली में छापा मारा। इन दोनों जगह हवाला का बड़ा कारोबार होता है। आयकर विभाग की टीमों ने तीन हवाला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की।
तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से 2.8 करोड़ रुपये बरामद
आयकर विभाग की टीम ने दोपहर में एक साथ चित्ती खाना और तिवारी गली में छापा मारा। टीम ने चित्तीखाना में दो हवाला कारोबारी और तिवारी गली में एक हवाला कारोबारी के प्रतिष्ठान पर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने प्रतिष्ठान पर पहुंचते ही हवाला एजेंटों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। टीम को तीन हवाला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से 2.8 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने 12 घंटे की कार्रवाई
आयकर विभाग के 48 अधिकारियों ने पुराने शहर के चित्ती खाना और तिवारी गली में हवाला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर 12 घंटे कार्रवाई की। टीम ने प्रतिष्ठानों में फाइलें और हवाला की पर्चिंयों की जांच की, इसमें बड़े लेन देन के सौदे भी मिले हैं।
कैश की कराई गई गिनती
हवाला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर अधिक कैश मिलने पर गिनती कराई गई। इनके प्रतिष्ठानों से 2.8 करोड़ का कैश मिला है। आयकर विभाग की कार्रवाई से पुराने शहर में खलबली मची हुई है।
देश भर में हवाला से भेजा जाता है कैश
कारोबारी पैसे के लेन देने के लिए हवाला एजेंटों की मदद लेते हैं। आगरा से देश भर में बड़े स्तर पर हवाला से पैसों का लेनदेन किया जाता है। बड़ी मात्रा में हवाला के सौदे होते हैं। पुराने शहर में काफी समय से हवाला का काम चल रहा है।
तपन ग्रुप पर आयकर विभाग की सर्च
वहीं, तपन ग्रुप पर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार सुबह सात ठिकानों पर सर्च शुरू की थी, यह बुधवार को भी जारी रही। आयकर विभाग आगरा की जांच शाखा द्वारा सर्च की कार्रवाई की गई है। सर्च की कार्रवाई में 45 आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं।