आगरालीक्स…. टी-20 विश्वकप के ग्रुप स्टेज के मैच में नीदरलैंड ने श्रीलंका के पसीने छुड़ाए। श्रीलंका जीता जरूर है लेकिन सुपर-12 में पहुंचने का फैसला अभी अटका है।
श्रीलंका शुरू से ही मैच के दबाव में रही

एशिया कप की विजेता श्रीलंका के लिए विश्वकप के सुपर-12 में पहुंचने के लिए इस मैच को हरहाल में जीतना जरूरी था। इसके लिए आज उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि दबाव पूरी तरह से हावी होने के कारण वह तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे।
कुशल की कुशल पारी से सम्मानजनक स्कोर बना
पावर प्ले समाप्त होने तक दो विकेट गंवा चुके थे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मैंडिस के 79 रनों की बदौलत छह विकेट पर 162 रन बनाकर नीदरलैंड को जीत की चुनौती दी।
नीदरलैंड ने उड़ाई नींद फिर गेंदबाजों ने दिया सहारा
नीदरलैंड ने इसके लिए सधी हुई शुरुआत की और धीरे-धीरे रन बनाने शुरू कर दिए, जिससे वह जीत की ओर बढ़ने लगा लेकिन बाद में श्रीलंका के गेंदबाजों ने तेजी से रन बनाने पर अंकुश लगा दिया। लेकिन फिर भी नीदरलैंड की टीम 146 रन तक स्कोर को खींचकर ले गई। श्रीलंका को 16 रन से जीत मिली।
अब यह बना हुआ है जीत का गणित
श्रीलंका के नीदरलैंड्स को मात देने से उनके भी चार अंक हो गए हैं। अब नीदरलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीमों की नजरें नामीबिया बनाम यूएई मुकाबले पर है। अगर दूसरे मैच में यूएई जीतती है तो नीदरलैंड्स और श्रीलंका सुपर 4 में पहुंचने वाली दो टीम बन जाएंगी। वहीं अगर नामीबिया जीतती है तो तीनों टीमों का मामला नेट रन रेट पर फंस जाएगा। नीदरलैंड का रनरेट अभी बेहतर है।