नईदिल्लीलीक्स…. गुजरात में भूकंप के झटके। नोएडा में आवारा कुत्तों के एक औऱ बच्ची पर हमला। मुरैना में पटाखा गोदाम में विस्फोट, छह लोग मलबे में दबे।
सूरत से 60 किमी दूर था भूकंप का केंद्र

गुजरात में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। इससे किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र सूरत से 61 किलोमीटर दूर बताया गया है। भूकंप के झटके सुबह 10.26 बजे महसूस किए गए।
गार्ड ने आवारा कुत्तों से बच्ची को बचाया
नोएडा में एक और बच्ची की आवारा कुत्तों का शिकार होने से बाल-बाल बची। घटना बुधवार को गोल्डन पाल्म सोसाइटी में हुई, जहां एक बच्ची आराम से अपने घर के लिए जा रही थी, तभी पीछे से आवारा कुत्ते उसकी ओर दौड़े लेकिन लड़की की चीख सुनकर सोसाइटी का गार्ड कुत्तों की ओर दौड़ पड़ा, जिससे वह भाग गए। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
मुरैना में पटाखों में विस्फोट से मकान ढहा, छह दबे
मध्य प्रदेश के मुरैना में आज एक मकान में विस्फोट होने से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है विस्फोट पटाखों के गोदाम में हुआ है। मौके पर जिला स्तर के अधिकारी पहुंचने शुरू हो गए हैं।