आगरालीक्स…ये शौक बड़ी चीज है, कुछ भी करवा देवी है. शौक पूरा करने के लिए तीन युवक करते थे वाहनों की चोरी. तीनों पकड़े गए. एक कार, दो बाइक बरामद
आगरा पुलिस ने तीन ऐसे युवकों को अरेस्ट किया जो अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. ये तीनों ही अंतराज्यीय वाहन चोर गैंग से जुड़े हुए थे. पुलिस ने इन तीनों को अरेस्ट किया और इनके पास से एक कार, दो बाइकें व अन्य सामान बरामद किया है. पकड़े गए बदमाशों के नाम प्रमोद, रूपेश व नरेश बताए गए हैं.

ये है पूरा मामला
बुधवार रात को थाना हरीपर्वत पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में ओवरब्रिज के नीचे से तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. तीनों दूसरे शहरों में वाहन चोरी करते थे और फिर यहां व अन्य जगहों पर बेचा करते थे. इनके पास से जो कार बरामद हुई है वह दिल्ली से चोरी की गई है जबकि एक बुलेट बाइक इन्होंने जयपुर से चोरी की थी. कार को बेचने के लिए ये तीनों यहां आए थे. पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि वह नरेश और रूपेश को जानता है. दोनों उसके दोस्त हैं. दिल्ली से कार को चोरी करने के बाद प्रमोद ने इसके चेसिस नंबर और इंजर नंबर बदल दिए थे और फर्जी नंबर प्लेट व फर्जी आरसी बनाकर गाड़ी चला रहा था. पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है.