आगरालीक्स…(Photos News) आगरा की इस संस्था को सलाम. दिवाली पर 850 लोगों के चेहरे पर लाए मुस्कान. खील, बतासे, तेल, दीये, वंदनवार, झालर, स्टीकर, मिठाई बांटी…6 साल से जरूरतमंदों के घर कर रहे ‘खुशियों की दिवाली’
दिवाली खुशियों का त्योहार है. खुशियां बांटने से ही दिवाली का असली आनंद है. आगरा में एक ऐसी संस्था है जो कि पिछले छह साल से यह काम लगातार कर रही है. इस संस्था का नाम है प्रारम्भ वेलफेयर सोसाइटी. इस बार इस संस्था ने खुशियों की दिवाली का छठवां साल मनाया और इस सैकड़ों चेहरों पर फिर खुशियां लेकर आए. पिछले 6 वर्षों से लगातार दीवाली के सप्ताह में चलने वाली प्रारम्भ वेलफेयर सोसाइटी की खुशियों की दीवाली इस बार भी शानदार तरीके से चली.

हर घर उजियारा और हर चेहरे पर मुस्कान के उद्देश्य से जरूरतमंदों तक इस बार लगभग 850 लोगों तक ये सेवा पंहुचायी गयी. खील, बतासे, तेल, दीये, वंदनवार, झालर, स्टीकर, मिठाई बांटी. जिन बस्ती झुग्गी या इलाकों में टीम हर उत्सव व त्यौहार के समय सेवा लेकर जाती है, वहां बच्चे उन्हें देखते ही पहचान जाते हैं और खुशी में सराबोर हो जाते हैं. सेवाकारों में कामिनी अग्रवाल, मोहित जैन, शुभांशु पचौरी, प्रशांत गोस्वामी, सिद्धार्थ जैन, आयुषी जैन, अमित दुनेरिया, प्रयांग गर्ग, मनीष कुशवाह, ऋषि पटेल, अनुकृति सिंह, अंकुर शंकर गौतम आदि शामिल थे.

इसके अलावा कई सारे सहयोगी और भी रहे जिन्होंने इस अभियान को गति प्रदान की. टीम प्रारम्भ ने सभी सहयोगियों जिन्होंने इस सेवा को सुचारू रूप से चलायमान रखने में सहयोग दिया है को कोटि कोटि धन्यवाद प्रेषित किया है. अगले माह गर्माहट की झप्पी अपनी नौवें वार्षिक सेवा के रूप में चलेगी, जिसमें जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े, कम्बल, मफलर, टोपे, गर्म मोजे आदि वितरित किये जाते हैं. किसी भी प्रकार से अपना सहयोग करने के इच्छुक हों वो हमें 9690350350 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

