Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Woman who accused of rape turns away from testimony in court…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Woman who accused of rape turns away from testimony in court…#agranews

170

आगरालीक्स…आगरा में महिला ने लगाया युवक पर होटल में ले जाकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप. कोर्ट में पहुंचा मामला तो बोली—मेरे साथ नहीं हुआ कोई गलत काम…

आगरा में युवक पर शारीरिक शोषण करने, होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके जान से मारने की धमकी जैसे आरोप लगाने वाली महिला कोर्ट में अपने इन बयानों से पूरी तरह से मुकर गई. साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने आरोपी युवक को बरी कर दिया और महिला द्वारा गवाही से मुकरने पर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही के आदेश भी दिए हैं.

ये है मामला
मामला वर्ष 2018 का है. थाना हरीपर्वत में एक महिला ने सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले राजीव शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. महिला ने कहा था कि युवक के साथ उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी. पहली मुलाकात में ही उसने युवक को बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है जबकि आरोपी युवक ने कहा था कि उसका विवाद भी कोर्ट में पत्नी के साथ चल रहा है और इस समय बिल्कुल अकेला है. इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई. महिला ने कहा कि परिजनों की रजामंदी से राजीव ने मंदिर ले जाकर उसकी मांग भर दी और इसके बाद उसे एक होटल में ले गया जहां नशीला पदार्थ ​खिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और फिर इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. आरोप लगाया कि इसके बाद राजीव ने सार्वजनिक रूप से धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया और 23 फरवरी 2018 को रात में जबरन उसके घर घुस आया और उसके परिजनेां के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगा. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था.

मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो मुकदमे के विचारण के दौरान महिला अपने पूर्व कथन और आरोप से मुकर गई. उसने कहा कि आरेापी ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया है और न ही फोटो और वीडियो बनाए हैं. कोर्ट ने इसके बार आरोपी युवक को गवाही के आधार पर बरी कर दिया. वहीं गवाही से मुकरने पर महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई के आदेश दिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

error: Content is protected !!