आगरालीक्स ….आगरा के एक मिशनरी स्कूल से परिजनों के पास मैसेज पहुंचा, अपना बच्चा आज स्कूल नहीं आया है, जबकि बच्चे सुबह ही वैन, बस और अपने वाहन से गए थे, जानें स्कूल ने क्या कहा।

आगरा के सेंट कॉनरेडस इंटर कॉलेज में सुबह 7.30 बजे से कक्षाएं लगती हैं, सुबह 8.50 बजे बच्चों परिजनों के पास मैसेज आया, इसमें लिखा था कि आज आपका बच्चा स्कूल नहीं आया है। मैसेज को देख परिजन परेशान हो गए।
स्कूल पहुंच गए अभिभावक
मैसेज आने के बाद परिजन परेशान हो गए, वे स्कूल पहुंच गए। परिजनों को डर सताने लगा कि ऐसा क्या हुआ, सुबह बच्चे को स्कूल भेजा था। वैन, आटो और बस चालकों से भी बात की, उन्होंने बताया कि सुबह ही बच्चों को छोड़ दिया था।
40 मिनट बाद दोबारा मैसेज आया, गलत मैसेज भेज दिया था
करीब 40 मिनट बाद परिजनों के पास दूसरा मैसेज आया, इसमें लिखा था कि आपका बच्चा उपस्थित है।
स्कूल का यह है कहना
इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कुछ बच्चे क्लास में नहीं थे, वे दूसरे शिक्षक की क्लास में थे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह मैसेज भेज दिया गया था, बच्चों के क्लास में आने पर दूसरा मैसेज भेज दिया गया कि बच्चा स्कूल आया है।