आगरालीक्स…आगरा के लोगों को नियमों की जानकारी सिखा रही यातायात पुलिस. लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने के उपायों, खतरनाक वाहनों में न बैठने के लिए किया जा रहा जागरूक…
आगरा में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसको लेकर आगरा की यातायात पुलिस द्वारा लगातार लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. शहर के चौराहों से लेकर रास्तों तक में लोगों को नियम से वाहन चलाने के लिए सीख दी जा रही है. इसके लिए नुक्कड़ नाटक से लेकर पंपलेट वितरण करने का भी काम किया जा रहा है. आज गुरुवार को थाना #मंटोला_पुलिस द्वारा आम जनमानस को सड़क दुर्घटना से बचने के उपायों, खतरनाक वाहनों में न बैठने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरुक किया गया. इसके अलावा वनस्थली विद्यालय में छात्र/छात्राओं को यातायात पुलिस आगरा द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया.
जाम से जूझ रहा शहर
आगरा में यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है लेकिन शहर के चौराहे हों या फिर मुख्य मार्ग, हाइवे हो या फिर शहर के बाजार. आपको जाम देखने को मिल ही जाएगा. शहर के पुराने बाजारों में दुकानदारों द्वारा अधी सड़क को घेरकर अपने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे कि रास्ता काफी छोटा हो जाता है. ऐसे में अन्य वाहनों को यहां से निकलने में दिक्कतें होती हैं. पुलिस द्वारा लगातार ऐसे लोगों को भी समझाया जा रहा है जो कि जाम की स्थिति पैदा करते हैं.