Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Destination wedding trend increased in Agra, The pre-wedding shoot being held in the shadow of the Taj…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Destination wedding trend increased in Agra, The pre-wedding shoot being held in the shadow of the Taj…#agranews

347

आगरालीक्स…आगरा में बढ़ा डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन. शहर के फाइव स्टार होटलों में हो रही डेस्टिनेशन वेडिंग. ताज के साये में हो रहे प्री—वेडिंग शूट…

कोरोना महामारी के बाद से लोगों में शादियों को लेकर बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है. लोग अपनी शादियां तो भव्य तरीके से करना चाहते हैं, लेकिन शादी में भीड़ नहीं बल्कि अपने नजदीकी रिश्तेदारों को ही बुलाना चाहते हैं. ऐसे में लोगों में डेस्टिनेशन शादियों का चलन काफी बढ़ा है. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आगरा लोगों की पसंद बना हुआ है. देश के अन्य राज्यों से लोग आगरा में शादी करने के लिए आ रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण ताजमहल है. शहर के फाइव स्टार होटलों में कई डेस्टिनेशन वेडिंग इस सीजन में हैं. ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार कोरोना काल से पहले भी डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रचलन था लेकिन अब इसका ट्रेंड ज्यादा बढ़ गया है. शादी के लिए कम मेहमानों को शहर के बाहर लाकर जाना एक नया ट्रेंड बन गया है.

जानें क्या कहते हैं वेडिंग प्लान
डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन करने वाले वेडिंग प्लानर्स का कहना है कि शादियों के लिए लोग पहले ही अपना बजट तैयार कर ले रहे हैं. वे अपनी शादियों को भव्य तरीके से करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में डेस्टिनेशन वेडिंग्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है. आगरा को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. शहर के पांच सितारा होटल और हैरिटेज होटल में शादी करवाना अब काफी प्रचलित हो चुका है.

ताज के साये में प्री वेडिंग शूट
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आने वाले कपल ताज के साये में अपना प्री वेडिंग शूट भी करवा रहे हैं. बीते कुछ सालों से प्री—वेडिंग फोटोशूट ने कपल्स के बीच एक खास जगह बनाई है. शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ बिताए पल काफी खास होते हैं और वे इन पलों को यादगार बनाना चाहते हैं. ऐसे में प्री वेडिंग शूट काफी अच्छा होता है. आगरा में लोग ताजमहल और उसके आसपास जगहों पर अपने प्री वेडिंग शूट करवा रहे हैं. फाइव स्टार होटल्स द्वारा भी अपने यहां प्री वेडिंग शूट करवाए जा रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

error: Content is protected !!