आगरालीक्स… भैरव अष्टमी 16 नवम्बर की है। इस विशेष सप्ताह में बुध, गुरु व रविवार हैं। भैरवनाथ के दिन, कुछ आसान उपाय करें तो चमक जाएगी आपकी किस्मत।

रविवार, बुध औऱ गुरुवार भैरवनाथ के दिन

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक रविवार, बुधवार और गुरुवार ये 3 दिन भैरवनाथ के माने गए हैं। इन दिनों कोई भी उपाय करने से भैरव प्रसन्न होकर अपने भक्त को सफल होने का आशीर्वाद देते हैं। इन दिनों विशेष 10 उपायों से में से करें कोई भी उपाय करें तो मिलेगा भैरवनाथ का आशीर्वाद।
दो रंग वाले कुत्ते को खिलाएं रोटी
🔥 रविवार, बुधवार या गुरुवार के दिन एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। अगर कुत्ता यह रोटी खा लें तो समझिए आपको भैरव नाथ का आशीर्वाद मिल गया। अगर कुत्ता रोटी सूंघ कर आगे बढ़ जाए तो इस क्रम को जारी रखें लेकिन सिर्फ हफ्ते के इन्हीं तीन दिनों में यानी रवि, बुध या गुरुवार को यही उपाय दोहराएं।
भैरव नाथ के मंदिर में यह चढ़ाएं
🔥 सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरव नाथ के मंदिर में बुधवार के दिन चढ़ाएं।
पापड़,पकोड़े गरीबों में बांटें
🔥 शनिवार के दिन कड़वे तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे विविध पकवान तलें और रविवार को गरीब बस्ती में जाकर बांट दें।
जलेबी भैरो बाबा पर चढ़ाकर कुत्तों को खिलाएं
🔥 सवा किलो जलेबी बुधवार के दिन भैरव नाथ को चढ़ाएं और कुत्तों को खिलाएं
🔥 शनिवार के दिन शहर के किसी भी ऐसे भैरव नाथ जी का मंदिर खोजें जिन्हें लोगों ने पूजना लगभग छोड़ दिया हो। रविवार की सुबह सिंदूर, तेल, नारियल, पुए और जलेबी लेकर पहुंच जाएं। मन लगाकर उनकी पूजन करें। बाद में 5 से लेकर 7 साल तक के बटुकों यानी लड़कों को चने-चिरौंजी का प्रसाद बांट दें। साथ लाए जलेबी, नारियल, पुए आदि भी उन्हें बांटे। याद रखिए कि अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं
🏵 प्रति गुरुवार कुत्ते को गुड़ खिलाएं
🔥 रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को मदिरा की बोतल दान करें
🔥 रविवार या शुक्रवार को किसी भी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गुगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं
🔥 पांच नींबू, पांच गुरुवार तक भैरव जी को चढ़ाएं
🔥 उड़द के पकौड़े शनिवार की रात को कड़वे तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढंककर रखें। सुबह जल्दी उठकर प्रात: 6 से 7 के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकले और रास्ते में मिलने वाले पहले कुत्ते को खिलाएं। याद रखें पकौड़े डालने के बाद कुत्ते को पलट कर ना देखें। यह प्रयोग सिर्फ रविवार के लिए हैं