नईदिल्लीलीक्स… हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे है। प्रदेश की 68 सीटों पर दोपहर एक बजे तक फीसदी मतदान हो चुका था।
आठ बजे मतदान, सुबह 11 बजे बाद लगी कतारें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ मतदान किया।
प्रदेश में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीनों में खामी होने की शिकायत मिलीं, जिन्हें तुरंत सही करा दिया गया। सुबह के समय मतदान की गति धीमी रही। सुबह 11 बजे तक 17.98 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इसके बाद केंद्रों पर लाइन लगना शुरू हो गया।
68 सीटों पर 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 412 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
जनता को डबल इंजन सरकार पर भरोसाः अनुराग ठाकुर
इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले पांच साल में जयराम की सरकार ने बेहतर कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है।