Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: Winter gift Gajak-Rabri prices increased this time due to costly sesame, ghee, dry fruits affected
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news: Winter gift Gajak-Rabri prices increased this time due to costly sesame, ghee, dry fruits affected

329

आगरालीक्स… आगरा में सर्दियों की सौगात गजक-रेबड़ी की कीमतें इस बार बढ़ गई हैं। मेवा की गजक से लेकर गुड़ की कुटैमा गजक तक पर असर। जानिये कारण भी।

आगरा की गजक की क्वालिटी व स्वाद सबसे बेहतर

आगरा में सर्दियों में गजक-रेबड़ी की खासी डिमांड रहती है। गजक और रेबड़ी बनाने के कारीगर में भी यहां अच्छी किस्म की गजक और रेबड़ी बनाते हैं।

मुरैना से भी मंगवाई जाती है गजक

इसके अलावा मुरैना में भी सर्दियों में गजक का बड़ा पैमाने पर कार्य होता है, जहां से यहां पर थोक में गजक मंगाई जाती है। लोगों का कहना है कि मुरैना से आने वाली गजक में अब पहली जैसी क्वालिटी नहीं रही है।

आगरा के कारीगरों की गजक का स्वाद लाजवाब

आगरा के नूरी दरवाजा सहित कई स्थानों पर सर्दियों में गजक और रेबडी बनाने का काम शुरू हो जाता है। बडे दुकानदार अपने यहां के ही कारीगरों से मेवा, पिस्ते की गजक बनवाते हैं, जबकि छोटे दुकानदार स्थानीय कारीगरों के यहां से बनी गजक-रेबड़ी खरीदते हैं, जिनका स्वाद और क्वालिटी अपने आप में अलग होती है।

मेवा गजक से लेकर कुटैमा, गुड़-मूंगफली की भी डिमांड

मेवा गजक में काजू, पिस्ते लगे होते हैं और इसमें अच्छे किस्म के तिल का इस्तेमाल किया जाता है। घी की गजक, पट्टी वाली गजक, गुड़ की गजक, रोल गजक, कुटैमा गजक, गुड़ की मूंगफली की गजक, गुड़ लाई की गजक, गोंद गजक समेत अन्य किस्म की गजक हैं।

तिल की कीमतों में तेजी से बढ़े दाम

फुलट्टी बाजार में खुद गजक बनाकर बेचने वाले पिंटू ने बताय कि हम तो खुद गजक बनाते हैं लेकिन इस बार मजदूरी बढ़ने के साथ तिल महंगा हो गया है। मेवा और घी के दाम बढ़ने का असर भी गजक पर पड़ा है। इस वजह से पिछले साल मिलने वाली गुड़ की कुटैमा गजक जो 180 रुपये किलो मिलती थी, वह अब 220 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी प्रकार गुड़ की रोल वाली वाली गजक 240 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। चीनी वाली घी की गजक चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति किलो है।

रेबड़ी आगरा के साथ लखनऊ की भी हैं मशहूर

उन्होंने बताया कि बड़ी दुकानों पर आठ सौ से लेकर एक हजार रुपये प्रतिकिलो तक की गजक बाजार में है। इस बार तिल की कीमतों में खासा इजाफा हुआ है। इस वजह से रेबडी की कीमतों में इजाफा हुआ है। आगरा की रेबड़ी मशहूर है लेकिन लखनऊ में सबसे ज्यादा किस्म की रेबड़ी मिलती हैं, जिन्हें बाहर से मंगवाया जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!