यूपीलीक्स…आईएएस की तैयारी कर रहे प्रेमी ने प्रेमिका के साथ की दरिंदगी की हदें पार. निर्वस्त्र मिला प्रेमिका का शव….
यूपी के उन्नाव जिले से हैरान और दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है. आईएएस की तैयारी कर रहे एक प्रेमी छात्र ने प्रेमिका छात्रा के साथ हैवानियत की सारें हदें पार कर दी. प्रेमिका के घर पर अकेला होने की जानकारी मिलते ही वो उसके घर पहुंच गया. उसने शक्तिवर्धक दवा की तीन गोलियां पहले खा लीं और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. प्रेमी ने बहुत ही बुरी हालत में युवती को उसके हाल पर छोड़ दिया और घर से भाग निकला. अधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण युवती की मौत हो गई. परिजनों को उसका शव घर के अंदर निर्वस्त्र हालत में मिला. पुलिस ने रविवार को इस घटना का खुलासा किया.
ये है पूरा मामला
उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती का शव घर के अंदर फर्श पर निर्वस्त्र हालत में मिला था. उसके शरीर से काफी खून बह चुका था. मृतका के पिता ने पड़ोसी युवक और एक महिला पर हत्या का शव जताया और मुकदमा दर्ज कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था. पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही थी और उसने मृतका के मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद जब व्हाट्सअप चैट चेक की तो पुलिस को इस हत्याकांड का राज मिला.

पुलिस ने माखी थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर में रहने वाले रामबरन गौतम उर्फ राज और उसके दो साथियों को पहले पकड़ा. रामबरन उर्फ राज एमए प्रथम वर्ष का स्टूडेंट है और वह एक छात्रावास में रहकर आईएएस की तैयारी भी कर रहा है. पुलिस के अनुसार राज ने बताया कि युवती ने घर में अकेला होने की बात उसे बताई थी. इस पर वह युवती से मिलने के लिए उसके घर के लिए निकला और रास्ते में एक मेडिकल स्टोर से शक्तिवर्धक दवा की तीन गोलियां खरीदीं और फिर खा लीं.
युवती के घर पहुंचने पर आरोपी प्रेमी ने उसके साथ जबर्दस्ती की. युवती ने इसका विरोध किया, लेकिन दवा खा लेने के कारण वह नहीं माना और उसने युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला. और बाद में उसके बेहोश होने और खून निकलता देख वह उसे उसके हाल पर छोड़कर वहां से भाग गया. पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है. अभी और जांच जारी है.