आगरालीक्स ….आगरा के होटल में युवती के साथ चार दोस्तों ने किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टूंडला की रहने वाली युवती की अभय पंडित निवासी टूंडला से दोस्ती थी। करीब पांच साल से दोनों दोस्त थे, एक दिन युवती ने अभय को फोन किया उसका फोन बंद था उसने अभय के दोस्त दीपक यादव को फोन किया और अभय के बारे में पूछा। आरोप है कि दीपक यादव ने युवती से कहा कि वह अभय से उसे मिलवा देगा।

होटल में युवती के साथ किया गैंगरेप
आरोप है कि युवती को अभय से मिलवाने के लिए दीपक उसे अपने साथ आगरा के फतेहाबाद रोड पर बसई चौकी के पास स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दीपक, सागर, सौरभ ने गैंगरेप किया। वीडियो बना लिया, दूसरे दिन अभय ने युवती को शादी करने का झांसा देकर बुलाया और रेप किया।
चारों पर मुकदमा दर्ज
युवती का आरोप है कि रेप करने के बाद वीडियो बना लिया और इस मामले की किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में युवती की तहरीर पर टूंडला में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।