आगरालीक्स…आगरा में 22 साल के युवक ने किया सुसाइड. कमरे में फंदे पर लटका मिला शव. रिटायर्ड दरोगा का है बेटा..
आगरा में पिछले कुछ समय से सुसाइड के केस भी बढ़े हैं. बुधवार रात को भी एक 22 साल के युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह उसका शव परिजनों को कमरे में लटका मला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. मृतक रिटायर्ड दरोगा का बेटा था.

यहां का है मामला
मामला थाना एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्थित विद्या नगर का है. यहां प्रताप सिंह रहते हैं जो कि रिटायर्ड दरोगा है. आज सुबह इनका 22 साल का बेटा हरेंद्र प्रताप सिंह कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला. यह देखते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग भी जुट गए. सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी पहुंच गई. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. परिजनों का कहना था रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए थे. आज सुबह सब उठ गए लेकिन हरेंद्र नहीं उठा. जब परिजन उसके कमरे में गए तो देखा वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ है.