Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Stationery became expensive in Agra, A4 sheet, copy, pencil, color, drawing paper all became expensive…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Stationery became expensive in Agra, A4 sheet, copy, pencil, color, drawing paper all became expensive…#agranews

332

आगरालीक्स…आगरा में स्टेशनरी हुई महंगी. कापियों के पेज कर दिए काफी कम. A4 शीट, कॉपी, पेंसिल, कलर, ड्राइंग पेपर सब हुए महंगे.

स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों पर हाल के दिनों पर महंगाई का काफी बोझ देखने को मिला है. स्टेशनरी पर महंगाई काफी बढ़ गई हे. कागज और कच्चे माल की लागत बढ़ने से कॉपी किताब और स्टेशनरी की कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिला है. इन पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. कारोबारियों की मानें तो स्टेशनरी सामान पर जीएसटी बढ़ोतरी को इसका कारण बताया जा रहा है. उनका कहना है कि स्टेशनरी तो अगस्त में ही महंगी हो चुकी है, लेकिन इसका असर अब दिखाई दे रहा है. 5 रुपये वाली पेंसिल और पेन 6 रुपये के कर दिए गए हैं और इसके अलावा 20 रुपये की कॉपी पर 5 रुपये तो वहीं 40 रुपये की कॉपी पर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. ड्राइंग शीट हो या फिर रफ रजिस्टर, हर किसी पर रेट बढ़ाए गए हैं. यही नहीं शार्पनर और इरेजर तक महंगी कर दी गई हैं.

A4 शीट का एक पैकेट 90 रुपये तक महंगा
कारोबारियों और दुकानदारों की मानें तो आज से चार महीने पहले A4 शीट का एक पैकेट 160 रुपये तक में मिल जाता था लेकिन अब इसकी कीमत 250 रुपये तक कर दी गई है. इसके कारण फोटोस्टेट पर भी रेट बढ़ाए गए हैं. कारोबारियों का कहना है कि कॉपी किताबों के लिए जरूरी कच्ची लुगदी की बाजार में कमी हो गई है जिसके कारण इनकी कीमतों में इजाफा हो रहा है और इसका मुख्य कारण जीएसटी बढ़ोतरी भी है.

कॉपियों से पेज हो गए कम
आगरा के स्टेशनरी विक्रेताओं की मानें तो ब्रांडेड कॉपियों में पन्नों की संख्या कम करने के साथ ही इनकी लंबाई और चौड़ाइ्र में भी कमी की गई हे. 128 पेज की कॉपी को 120 पेज का कर दिया गया है जबकि 64 पेज की कॉपी घटकर 48 पन्नों की रह गई है. रफ पेज की कापियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. 80 रुपये में मिलने वाली रफ कापी अब 100 रुपये की हो गई है. इसके अलावा पेंसिल, शार्पनर, स्याही और कलम पर जीएसटी 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत अगस्त में कर दी गई है जिसके कारण इनके दाम भी बढ़ गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!