आगरालीक्स…कैसा हो, अगर स्मार्टफोन, लैपटोप, टैबलेट का चार्जर कॉमन हो जाए. स्मार्ट डिवाइस के लिए कंपनियों में बन रही है इस कॉमन चार्जिंग पोर्ट पर सहमति…
अगर सभी स्मार्ट डिवाइस के चार्जन एक जैसे हो जाएं तो लोगों के लिए यह कितना आसान रहेगा. अलग—अलग चार्जर लेने का झंझट तो खत्म होगा ही साथ ही हर डिवाइस में सिंगल चार्जर से काम चल जाएगा. दरअसल, ऐसा होने जा रहा है और फिलहाल इसके लिए सभी कंपनियों में सहमति भी बन गई है. कंपनियों द्वारा स्मार्ट डिवाइस जैसे टैबलेट, स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए USB Type C चार्जिंग पोर्ट के इस्तेमाल किए जाने पर सहमति दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बैठक में स्टेकहोल्डर्स ने स्मार्ट डिवाइस के लिए एक कॉमन चार्जिंग पोर्ट USB Type C पर सहमति जताई है. जिससे माना जा रहा है कि कॉमन चार्जिंग पोर्ट का रास्ता अब देश में साफ हो गया है. हालांकि कम कीमत वाले फीचर फोन के लिए ये पोर्ट अलग हो सकता है.