आगरालीक्स…आगरा के हार्टिकल्चर क्लब को पूरे हुए दस साल. उपलब्धियों का किया गया प्रदर्शन
हॉर्टिकल्चर क्लब का वार्षिकोत्सव बुधवार को होटल मुगल में मनाया गया। क्लब की स्थापना वर्ष 2012 में हुईं थी, अतः इस वर्ष एक दशक पूर्ण होने के कारण यह उत्सव अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व रुनू दत्ता द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। वीना सचदेवा ने एकल अभिनय से सभी को चकित कर दिया। कार्यक्रम में बीते दस वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। आशु मित्तल द्वारा पीपीटी प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर कमलजीत जी द्वारा रचित पुस्तक द हेरिटेज ट्रीज़ ऑफ आगरा का विमोचन किया गया।
सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सुंदर लिली पौधे उपहारस्वरूप प्रदान किए गए। क्लब के द्वारा आगरा का प्रथम बोगनवेलिया, गुलदाउदी और ट्यूलिप शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. प्रीति गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विंदु नंदा उपस्थित थीं । लवली कथूरिया, डेज़ी गुजराल, रेणु भगत व अन्य सदस्यों द्वारा रैंप वॉक की गई। कार्यक्रम के दौरान साधना भार्गव द्वारा रचित क्लब की उपलब्धियों को दर्शाते हुए मधुर गीत की प्रस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के निदेशक अमित किशोर आईएएस, डॉ. एमसी गुप्ता, होटल मुगल के प्रबंधक जलानी, जैविक कृषि विशेषज्ञ डॉ. एमएमसिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समस्त सदस्यों द्वारा आगरा को बोगनवेलिया शहर बनाने का संकल्प लिया गया तथा डॉ. सुशील गुप्ता एवं डॉ. रंजना बंसल ने इस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए सभी को प्रेरित किया। अंत में रानू अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रृद्धा गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशु, सुधा, रेणु, मोनिका, मुक्ता, कंचन, सविता, दीपिका, सीमा, मीनाक्षी, प्रगति, बॉबी, रेनू, मयूरी का भी पूर्ण योगदान रहा।