नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने दी अरुणचाल प्रदेश को एयरपोर्ट की सौगात। तिहाड़ जेल में आप के मंत्री का मसाज करते वीडियो वायरल। रनवे पर विमान से टकरा ट्रक।

पीएम ने एयरपोर्ट के साथ जल परियोजना का भी शुभारंभ

पीएम मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में डोनी पोलो एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। कामेंग जल परियोजना का भी शुभारंभ किया। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 690 एकड़ में फैला है। इस पर 646 करोड़ की लागत आई है।
देश में विकास कराना भाजपा की प्राथमिकताः मोदी
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को यह गिफ्ट देते हुए कहा कि देश में विकास होना भाजपा की प्राथमिकता है। अब अरुणाचल ही नहीं उत्तर पूर्वोत्तर राज्य एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट तक जुड़ गए हैं। विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
सत्येंद्र जैन की मसाज के वीडियो पर भाजपा हमलावर
दिल्ली की दिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के केबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज कराते हुए वीडियो वायरल होने पर भाजपा हमलावर हो गई है। वीडियो में एक व्यक्ति उनके पैर की मालिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
जेल के नियमों का हो रहा उल्लंघनः पूनावाला
इस पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि सरकाद द्वारा जेल के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा मजा दिया जा रहा है। अब तो पूरे सबूत पर्याप्त होंगे।
जैन का चल रहा एक्यूपंक्चर पद्धति से इलाजः आप
आप ने भी इसका जवाब देते हुए कहा है कि जेल में उनका उपचार चल रहा है जिसमें एक्यूपंकर पद्धिति से इलाज उसका हिस्सा है। जेल में उनकी तबीयत खराब होने पर उनके इलाज के आदेश दिए गए थे। उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था
टेक ऑफ करते में विमान से भिड़ी दमकल गाड़ी
पेरू के लीमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज एक विमान के रनवे पर उड़ान भरते समय दमकल ट्रक को रौंदता हुआ निकल गया। इससे ट्रक में आग लग गई।
यात्री सुरक्षित निकाले, ट्रक में सवार दो लोगों की मौत
विमान के रुकने पर यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन ट्रक में सवाल दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ विमान के रनवे पर दौड़ते समय अचानक तेज गति से दमकल गाड़ी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। इसका वीडियो भी जारी किया गया है।