Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: Guava blossoms in Agra, giving wonderful flavor as a sweet vegetable in wedding feasts
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइवहाथरस

Agra news: Guava blossoms in Agra, giving wonderful flavor as a sweet vegetable in wedding feasts

283

आगरालीक्स… आगरा में अमरूद की बहार। सेब के बाद अमरूद, सिंघाड़े की भरमार। सासनी का अमरूद इस बार गायब। शादियों में अमरूद की सब्जी का जायका लुभा रहा।

पेड़े हो रहे हैं अमरूद की आवाज के साथ बेच रहे ठेलवाले

आगरा में इस बार सेब के बाद अमरूद की बहार बनी हुई है। इस बार अमरूद की बंपर फसल होने के कारण बाजार में फुटकर में अमरूद 20 रुपये किलो से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है।

क्वालिटी भी बेहतर, स्वाद में भी लाजवाब

इस बार अमरूद की किस्म भी अच्छी आई है, जिसकी वजह से अमरूद कई दिन तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ मीठा भी है, जिसकी वजह से लोगों में बेहद पसंद किया जा रहा है।

थोक में मंडी में और ज्यादा मिल रहा है सस्ता

घटिया आजम खां के एक फल विक्रेता ने बताया कि इस बार अमरूद सासनी की जगह राजस्थान के कुछ इलाकों से आया है, जहां इसकी अच्छी फसल हुई है। मंडी में इसके भाव भी कम हैं। हालांकि कुछ दगीला अमरूद जरूर 20 रुपये किलो भी बिक रहा है। लेकिन इस बार खास बात यह है कि इसमें कीड़ा नहीं लगा है।

शादियों की दावत में अमरूद की मीठी सब्जी

अमरूद की अच्छी किस्म आने के कारण शादियों की दावत में हलवाई इस बार मीठे अमरूद की सब्जी भी बना रहे हैं, जिसका जायका बेहद खास होने के कारण। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही यह अमरूद की सब्जी अन्य सब्जियों की अपेक्षा सस्ती भी पड़ रही है।

सासनी का आम नहीं छोड़ पाया अपनी इस बार छाप

आगरा के पड़ोसी जिले सासनी में भी अमरूद की फसल खासी होती है लेकिन इस बार सासनी का अमरूद अपनी इतनी छाप नहीं छोड़ पाया है। सासनी के गांव समामई, रुहल , खेड़ा फिरोजपुर, रुदायन, धुमरपुर आदि में खेती की जाती है। सासनी का अमरूद आसपास के जिलों में कम दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और एमपी में ज्यादा सप्लाई किया जाता है।

आगरा में अभी लाल अमरूद नहीं आया

सर्दियों में ला अमरूद भी आता है, जो अंदर से लाल सुर्ख और बिना बीज का होता है। लेकिन अभी इस अमरूद की आमद शुरू नहीं हुई है।

जापनीज अमरूद होता है अंदर से लाल सुर्ख

मूलतः यह लाल अमरूद जापनीज अमरूद होता है लेकिन अब भारत के एमपी आदि प्रदेशों में इसकी खेती होनी शुरू हो गई है। लेकिन इसकी अच्ची क्वालिटी अभी भी आयात की जाती है। साइज में बड़े इस अमरुद का भीतरी रंग तरबूज जैसा लाल सुर्ख और बिना बीज वाला होता है। इस मौसम में इसकी कुछ आवक शुरू हो गई है। मप्र के किसानों का रुख भी इसकी खेती को लेकर बढ़ा है।

सिंघाड़े की फसल भी अच्छी हुई

अमरूद के साथ इस बार सिंघाड़े की फसल भी काफी अच्छी हुई है। इस वजह से सिंघाड़ा भी 20 से चालीस रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!