Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav came together. stage shared…
टॉप न्यूज़मैनपुरी

Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav came together. stage shared…

201

आगरालीक्स…अखिलेश यादव और शिवपाल यादव हुए एक. मैनपुरी उपचुनाव में जीत के लिए साथ मंच पर पहुंचे चाचा—भतीजे.

दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव के​ निधन के बाद से मैनपुरी ​लोकसभा सीट के उपचुनाव में उनकी पुत्रवधु और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी ​डिंपल यादव चुनावी मैदान में है. इस चुनाव में डिम्पल यादव की जीत के लिए अब पूरा समाजवादी परिवार साथ आ गया है. आज रविवार को जसवंतनगर के एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में दोनों चाचा—भतीजे साथ—साथ आए. मंच पर पहुंचने पर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव के पैर छुए तो वहीं शिवपाल यादव ने भी बुके देकर अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया.

May be an image of 10 people, people sitting and people standing

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया. मैनपुरी ठीक हो गई, किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं, तो सोचो परिणाम इस बार क्या होगा. अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं. सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी दूर हो गई हैं. उन्होंने कहा कि अब घबराहट तो बीजेपी को हो रही होगी.

वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि मैं जब भी यहां आता था और जसवंतनगर के किसी भी कोने में जाता था तो लोग एक ही बात कहते थे कि एक हो जाइए तो ही बीजेपी को मात दे सकते हैं तो आज हम एक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि नेताजी ने कभी भी जसवंतनगर के लोगों को दूर का नहीं समझा बल्कि अपने परिवार का सदस्य समझकर ही ज़िंदगी भर यहां के लोगों के बीच में काम किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Dussehra procession taken out with great fanfare in Agra, featuring 36 attractive tableaus…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा....

टॉप न्यूज़

Agra News: Ravana Dahan took place at the Shri Manahkameshwar Ramlila Mahotsav…#agranews

आगरालीक्स…‘राम कृपा बिनु सुनु कपि, साधु न होइ काम’ की गूंज के...

error: Content is protected !!