आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल की खूबसूरती देख फिदा हुईं मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो.
मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो आज आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची. उनका स्वागत कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने किया और उन्होंने खुद उन्हें ताजमहल का भ्रमण कराया. बी सोलोंगो ताज की बेहतरीन पच्चीकारी और खूबसूरती को देखकर फिदा हो गईं और उनहोंने इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने ताजमहल के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली.

भारत के दौरे पर पधारीं मंगोलिया की वाइस मिनिस्टर ऑफ जस्टिस एंड इंटरनल अफेयर्स, बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आई थीं. इस सम्मेलन के बाद वे आज रविवार को ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंची. प्रो एस पी सिंह बघेल, ने भारत की अतिथि देवो भवः की भावनाओं को अभिव्यक्ति देते हुए नवाचार से आगे बढ़कर आज नवागंतुक मेहमानों का आगरा में स्वागत किया एवं विश्व प्रसिद्ध ताज महल भ्रमण के दौरान व्यक्तिगत रूप से उनके साथ आगरा की मेहमान नवाजी की मिसाल पेश किया.

मंगोलिया की केंद्रीय कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में भाग लेने आई थी. इस सम्मेलन के बाद बी सोलोंगो रविवार को ताजमहल का दीदार आगरा पहुंचीं. केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अतिथि देवो भवः की भावना को अभिव्यक्ति देते हुए उनका स्वागत किया. इसके बाद विश्व ताज भ्रमण के दौरान व्यक्तिगत रूप से उनके साथ मेहमाननवाजी की मिसाल पेश की. इसके अलावा एसपी सिंह बघेल ने बी सोलोंगो को एक शिल्पकार की दुकान में ताजमहल की प्रतिकृति लेकर भेंट की.