आगरालीक्स…लग्जरी लाइफ जीने और खूब खर्च करने में यकीन रखते हैं इन तीन राशि वाले जातक. सेविंग्स की नहीं होती है इनको परवाह…ज्योतिष से जानें तीन सबसे खर्च करने वाली राशियां
वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और 27 नक्षत्रों का वर्णन है. इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य रहता है जिसका प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर होता है, लेकिन कुछ राशियों पर लाभदायक तो कुछ पर नुकसानदायक भी होता है. लेकिन इसके बावजूद कुछ राशि वाले जातक ऐसे होते हैं जो कि काफी खर्चीले माने जाते हैं. ये खर्चे करने में काफी माहिर होते हैं और यही कारण है कि ये सेविंग्स बहुत कम कर पाते हैं. जानिए कौन सी है वो राशियां

मेष राशि— मेष राश वाले जातक पैसे खर्च करने में सबसे आगे माने जाते हैं. ये लोग लग्जरी लाइफ जीने में यकीन रखते हैं और इसके लिए इनके शौक बहुत होते हैं. इसके साथ ही इस राशि वाले जातक निडर और साहसी भी कहलाए जाते हैं, क्योंकि ये जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं. यही कारण है कि इस राशि वाले लोग व्यापार में काफी धन कमाते हैं लेकिन इसके बावजूद ये बजट पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं कयोंकि इनके खर्चे बहुत सारे होते हैं. इस राशि वाले लोग सेविंग्स में कम विश्वास रखते हैं और वर्तमान में जीना पसंद करते हैं.
तुला राशि— तुला राशि वाले जातक भी खुलकर पैसा खर्च करने और अच्छी लाइफ स्टाइल जीने में यकीन रखते हैं. ये लोग कंजूस लोगों से दूर रहते हैं और जहां भी जाते हैं वहां खुलकर खरीदारी या खर्चा करते हैं. इस राशि वाले लोगों की खासियत ये भी होती है कि अगर इन्हें कोई चीज पसंद आ जाए और फिर चाहे वह कितनी भी कीमती हो, उसे पाकर ही दम लेते हैं. महंगी कार, महंगे फोन और महंगी घड़ियां इस राशि के लोगों को सबसे प्रमुख शौक होते हैं.
सिंह राशि— सिंह राशि वाले जातक भी पैसे खर्च करने में किसी से कम नहीं होते हैं. इनका स्वामी सूर्य ग्रह हैं जिसकी वजह से इन्हें अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान की बहुत परवाह होती है और यही कारण है कि ये लोग राजसी जिंदगी जीना पसंद करते हैं. ये लोग पैसे से पैसा कमाने के बारे में भी हमेशा सोचते हैं. ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं जिसके कारण ये लोग महफिल में पैसे खर्च करने में सबसे आगे रहते हैं. ये लोग भौतिक सुख की चीजों पर खूब खर्च करते हैं.