नईदिल्लीलीक्स… Video..कोहरा शुरू हो गया है, हाईवे पर सावधानी से वाहन चलाएं। पुणे बेंगलुरू हाईवे पर सुबह सुबह बड़ा हादसा, एक के बाद एक 48 गाडियां एक दूसरे में जा घुसी।
पुणे बेंगलुरू हाइवे पर नवाले ब्रिज के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया, ट्रक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि अचानक से ट्रक के गाडियों को चपेट में लेने से पीछे से आ रही गाड़ियां एक दूसरे में जा घुसी, करीब 48 गाड़ियों आपस में टकरा गईं।
छह लोग हुए घायल
इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक पुणे सिटी पुलिस विजय कुमार मगर का कहना है कि ट्रक के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।