आगरालीक्स… दर्दनाक….यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ट्रोला से टकराने के बाद बनी आग का गोला, जो जिंदा जले।
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी, सोमवार सुबह छह बजे मथुरा में माइल स्टोन 60 पर नौहझील के पास कार के आगे चल रहा ट्रोला पलट गया। कार अनियंत्रित होकर ट्रोला से टकरा गई, कार के ट्रोला के टकराने के बाद आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गईं और कार आग का गोला बन गई।

कार से नहीं निकल सके बाहर, जिंदा जले
कार में आग लगी देख यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक रुक गया, कार में लगी आग को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग की लपटें और तेज होती गईं, कार सवार युवक बाहर नहीं निकल सके। पुलिस के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक कार सवार दोनों युवक जिंदा जल चुके थे।
कार सवारों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके लोग
कार से तेज लपटें बाहर निकल रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे से जा रहे लोगों ने अपनी गाड़ी रोक दी लेकिन कार सवारों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में समाने आया है कि कार सवार लाला और सोनू निवासी ईस्ट दिल्ली हो सकते हैं अभी पुष्टि नहीं हुई है, कार में मिले दस्तावेजों से पुलिस को इन दोनों के नाम मिले हैं।