आगरालीक्स…आगरा में छात्रा को छेड़छाड़ से परेशान कर रहा युवक. घर में भी घुस आया. मुकदमा दर्ज….
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक छात्रा ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और घर में घुसकर हंगामा व मारपीट करने का आरोप लगाया है. इसमें युवक और उसके परिजन भी शामिल हैं. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला के यमुनापार इलाके में पड़ने वाले एक मोहल्ले का है. यहां एक छात्रा अपने नाना के घर के पास ही रहती है. उसका आरोप है कि ऋषि नाम का एक युवक उसे आए दिन परेशान करता रहता है. स्कूल जाते और आते समय उसके साथ छेड़खानी करता है. 17 नवंबर को वह घर में घुस आया और मारपीट व गाली गलौज करने लगा लेकिन नाना मौके पर आ गए तो वो वहां से भाग निकला. इसके बाद आरोपी युवक ने 19 नवंबर को स्कूल से लौटते समय उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. छात्रा का कहना है कि आरोपी युवक का साथ उसके परिजन भी दे रहे हैं. कल बुधवार को वह एक बार फिर अपनी मां के साथ उसके घर आ गया और उसने मां, नाना व मौसी को पीटा. चीखपुकार पर आसपास के लोग जुट गए तो वह भाग निकला. शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.