Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: PNG line damaged in two colonies of Agra, supply disrupted…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: PNG line damaged in two colonies of Agra, supply disrupted…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा में दोपहर को 500 घरों में नहीं बना खाना. शाम की चाय के लिए भी तरसे. पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से हुई आपूर्ति बाधित…

आगरा में सड़क खोदने वालों को केवल अपने काम से मतलब है. आगरा में सड़कों की खुदाई चलती रहती है. कभी पानी की पाइपलाइन डालने के लिए तो कभी बिजली, गैस या मोबाइल की लाइन बिछाने के लिए. शहर की आधी सड़कों का बुरा हाल तो इसी कारण हो रखा है. कॉलोनियों की सड़कें या मुख्य मार्ग बनने के कुछ समय बाद ही कोई न कोई सड़क खोदने के लिए पहुंच जाता है. बड़ी बात ये है कि सड़क की खुदाई करने वालों को केवल अपने काम से ही मतलब होता है, भले ही उनके सड़क खोदने से अंदर पड़ी कोई लाइन क्षतिग्रस्त क्यों न हो जाए.

आगरा में आज शनिवार को 500 घरों में दोपहर का खाना नहीं बना. इसका कारण है पीएनजी लाइन का क्षतिग्रस्त होना. शहर के पश्चिमपुरी और आवास विकास में पीएनजी की सप्लाई है. लेकिन शनिवार सुबह पश्चिमपुरी में पीएनजी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, यहां जलनिगम द्वारा खोदाई की जा रही थी. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित हो गई. परेशान लोगों ने ग्रीन गैस लिमिटेड के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें भी दर्ज कराना शुरू कर दी. ग्रीन गैस की टीम लाइन सुधारने के लिए पहुंच गई. यहां दोपहर दो बजे तक गैस आपूर्ति तो चालू कर दी गई लेकिन शाम तक लाइन को ठीक करने का काम जारी रहा.

इसी तरह आवास​ विकास कॉलोनी सेक्टर 16 में मोबाइल नेटवर्क द्वारा की जा रही खोदाई के कारण शाम को पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि इसे भी जल्द शिकायत मिलने पर पीएनजी की टीम द्वारा सुधार लिया गया लेकिन दोनों जगह 500 घर इसके कारण प्रभावित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A zoning system will be implemented for auto-rickshaws and e-rickshaws in Agra; their routes will also be designated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जाम की समस्या रोकने को आटो व ई रिक्शा के...

आगरा

Firozabad News: Police recovered two children who had gone missing from home at the Etawah railway station

फिरोजाबादलीक्स…10 साल की तमन्ना और 5 साल का अल्ताफ घर के बाहर...

आगरा

Oswal Books organized a blood donation camp at Lokhitam Charitable Blood Center

आगरालीक्स….आगरा के ओस्वाल बुक्स ने लगाया रक्तदान शिविर. संस्थान के कर्मचारियों ने...

आगरा

Agra News: Shyam Baba adorned with blue flowers on Parivartini Ekadashi in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में परिवर्तिनी एकादशी पर नील पुष्पों से सजे श्याम बाबा, उमड़ा...

error: Content is protected !!