आगरालीक्स…. आगरा में आपको वायुसेना के विमानों की आवाजाही दिखाई देगी, तीन दिन तक आसमान में भारतीय वायुसेना के विमान करतब दिखाने नजर आएंगे।

आगरा में 28 से 30 नवंबर तक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास समन्वय 2022 आयोजित किया जा रहा है। इसमें आपदा और राहत में किस तरह से काम किया जाए, इस पर गहन मंथन होगा। 28 नवंबर को पहले दिन सशस्त्र बलों और एजेंसियों में आपसी तालमेल ओर आपदा के समय किस तरह से काम किया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।
हवाई करतब दिखाएंगे वायु सेना के विमान
29 नवंबर को भारतीय वायु सेना के विमानों की प्रदर्शनी लगेगी और वायु सेना के विमान आसमान में हवाई करतब भी दिखाएंगे। 29 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। 30 नवंबर को कार्यक्रम का समापन होगा।