आगरालीक्स …..आगरा में लायंस क्लब आगरा प्रयास का एक ‘प्रयास’ दिव्यांगों के लिए।
विगत 26 वर्षों में लायंस क्लब आगरा प्रयास ने सेवा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह क्लब विगत 12 वर्षों से लगातार दिव्यांगों की सेवा करता आ रहा है। हर साल कैलीपर्स उपलब्ध कराने के लिए सहयोग राशि प्रदान की जाती है। वहीं क्लब के सदस्य व्यक्तिगत रूप से भी मदद पहुंचाते रहते हैं। यह कहना है हरदयाल विकलांग केंद्र के सुनील अग्रवाल और नीरू अग्रवाल का।

लायंस क्लब प्रयास कीं अध्यक्ष दीपाली खेत्रपाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी अपनी सेवा गतिविधि के अंतर्गत क्लब ने गुरूवार को हरदयाल विकलांग केंद्र को 1.25 लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की। इससे दिव्यांगों के लिए कैलीपर्स बनाकर उन्हें प्रदान किए जाएंगे। सचिव पद्मिनी सुराना ने बताया कि लायंस क्लब वर्ष 2009 से हरदयाल विकलांग सहायता केंद्र से जुड़ा है। इस केंद्र की सेवाए देखकर हम सभी को प्रेरणा मिलती है। कोषाध्यक्ष अल्पना कोचर ने कहा कि क्लब द्वारा लगातार यह कोशिश की जा रही है कि दिव्यांगजनों के लिए अधिक से अधिक सहायता पहुंचाई जा सके।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब सुनीता बंसल ने बताया कि हरदयाल विकलांग सहायता केंद्र द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को देखकर सेवा के असली मायने समझ आते हैं। लायंस क्लब प्रयास का इसमें सहयोगी होना गर्व की बात है। डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष भानु अग्रवाल ने सेवा कार्य को सराहनीय बताया। चार्टर्ड प्रेसीडेंट संजीव मित्तल ने बताया कि लायंस क्लब के साथ ही माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भी हर माह इस केंद्र को सहायता प्रदान करने की कोशिश की जाती है। को आॅर्डिनेटर अशु मित्तल ने बताया कि केंद्र में अलग-अलग जगहों से दिव्यांगजन आते हैं। कोशिश की जाती है कि सभी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे।
इस अवसर पर शीनू कोहली, आभा सरीन, अनिल सरीन, डाॅ. संदीप अग्रवाल, डाॅ. पारूल अग्रवाल, दिव्या गोयल, रितेश मांगलिक, राकेश खेत्रपाल, डाॅ. परिणीता बंसल, शिवांगी अग्रवाल, मीनाक्षी मोहन, संजीव सुराना आदि मौजूद थे।