Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Chaudhary Badan Singh, a five-time MLA from Agra’s Fatehpur Sikri assembly seat, passed away
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Chaudhary Badan Singh, a five-time MLA from Agra’s Fatehpur Sikri assembly seat, passed away

228

आगरालीक्स… आगरा की फतेहपुरसीकरी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे चौ. बदन सिंह नहीं रहे। वह 97 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार कल सुबह होगा।

कागारौल के गांव रिठौर में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक चौधरी बदन सिंह के पुत्र  डा. एसपी के मुताबिक पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार दो दिसंबर को सुबह नौ बजे किरावली तहसील के कागारौल स्थित गांव रिठौर में होगा। आगरा के चारबाग शाहगंज स्थित उनके निवास पर दोपहर से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

आगरा की राजनीति के पुरोधा थे

आगरा की राजनीति के पुरोधाओं में से गिने जाने वाले चौधरी बदन सिंह अपने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे, जिसकी बदौलत उन्होंने इस क्षेत्र में पांच बार कामयाबी का परचम फहराया।

इन दलों से विधायक रहे थे चौधरी बदन सिंह

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से चौधरी बदन सिंह 1977 से वर्ष 1989 तक क्रमशः जनता पार्टी, लोकदल औऱ जनता दल से विजयी रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह, चंपावती और गुलाब सिंह को शिकस्त दी थी।

राज्यपाल ने किया था सम्मानित

चौ. बदन सिंह को वर्ष 2021 में प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा सम्मानित भी किया गया था। वह साहित्यकार के रूप में भी पहचाने जाते थे और ब्रज भाषा के अच्छे जानकारे थे,उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!