Monday , 20 April 2026
Home Sports England played in ODI style even in Test match, hit four centuries, thrashed Pakistani bowlers fiercely
Sportsटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

England played in ODI style even in Test match, hit four centuries, thrashed Pakistani bowlers fiercely

120

नईदिल्लीलीक्स… टी-20 व वनडे चैंपियन इंग्लैंड का टेस्ट में भी धमाल। पाकिस्तान को दिन में दिखाए तारे। चार शतकों से एक ही दिन में 506 रन।

ओपनर ने निभाई दोहरी शतकीय साझेदारी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे के अंदाज में बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम को दिनभर मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर धुन दिया। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी की धुआंधार शुरुआत की।

एक दिन में बने चार शतक

ओपनर जोड़ी ने दोहरी शतकीय साझेदारी निभाई क्रॉली 111 गेंद में 122 रन बनाकर और डकेट 110 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए। इन दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान जो रूट को आउट कर थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन दूसरी ओर ओली पोप और ब्रुक ने फिर तेजतर्रार पारी खेलते हुए पाकिस्तान को हलकान कर दिया। ओली पोप 104 गेंद में 108 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 75 ओवर में चार विकेट पर 506 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। ब्रुक 81 गेंद में 101 रन और कप्तान स्टोक्स 15 गेंदों में 35रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की ओर से जाहिद महमूद ने दो विकेट लिए, जबकि मो. अली और रऊफ एक-एक विकेट ले सके।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!