आगरालीक्स …कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी मां और बहनों के साथ आगरा में दो दिन रहेंगे, आज उन्होंने ताजमहल का दीदार किया, वे आगरा एक विशेष आयोजन के लिए आए।
कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर अपनी मां सुलेखा मेनन और बहन शोभा व स्मिता के साथ गुरुवार शाम 4.30 बजे ताजमहल पहुंचे। उन्होंने ताजमहल का करीब डेढ़ घंटे दीदार किया। ताजमहल की पच्चीकारी की जानकारी ली। गाइड हेमंत गुप्ता ने उन्हें ताजमहल का दीदार कराया।

दो दिसंबर को मनाएंगे मां का 87 वां जन्मदिन
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गाइड हेमंत गुप्ता को बताया कि वे अपनी मां का 87 वां जन्मदिन मनाने के लिए आगरा आए हैं, उनकी मां का 2 दिसंबर को जन्मदिन है। मगर, दो दिसंबर शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है इसलिए गुरुवार को ही ताजमहल देखने के लिए पहुंच गए।
पहले से हुआ सुधार
कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि वे 1996 में ताजमहल देखने आए थे, 1996 से अब 2022 में ताजमहल और उसके आस पास सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है, रोड भी चोड़े हैं और सुरक्षा भी बढ़ी है।