आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस प्रशासन की टीम ने दुकान के बाहर सामान रखने से जाम लगने पर कार्रवाई की, दुकानदारों का चालान करने पर हंगामा। दो घंटे बंद रहा बाजार.

पुराने शहर के बाजारों में जाम लगा रहता है, यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। दुकानदार अपनी दुकान के बाहर ही सामान रख देते हैं, इससे और ज्यादा जाम लग रहा है। गुरुववार को पुलिस प्रशासन की टीम सदर भटठी मार्केट पहुंची, यहां एक जूते की दुकान के बाहर सामान रखा हुआ था। मजिस्ट्रेट ने सड़क पर दुकान का सामान रखने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और हंगामा होने लगा। टीम से दुकानदारों की झड़प हो गई।
दो घंटे बंद रहा बाजार
दुकानदारों ने टीम का विरोध करने के बाद बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि व्यस्त बाजार में इस तरह की कार्रवाई वह भी बिना चेतावनी दिए ठीक नहीं है। यहां तक के दुकानदार का पक्ष तक नहीं सुना जबकि दुकानदार का कहना था कि आटो से सामान आया था उसे उतारने के बाद दुकान में रखा जा रहा था इसी बीच टीम आ गई और पक्ष सुने बिना जुर्माना लगा दिया।