अलीगढ़लीक्स… नीलांचल एक्सप्रेस में रॉड (सब्बल) घुसने से मारे गए हरिकेश दुबे की पत्नी को पांच लाख का सहायता चेक सौंपा।
रेलमंत्री ने की थी आर्थिक मदद की घोषणा
रेलवे द्वारा मृतक के पिता को 15 हजार का चेक देने को लेकर हुए हंगामे के बाद रेलमंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख की सहायता देने की घोषणा की गई थी।
चेक लेकर गए रेलवे अफसर और भाजपा नेता
रेल मंत्री की घोषणा के बाद यह चेक अलीगढ़ आने पर रेलवे के अधिकारी कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ हरिकेश के सुल्तानपुर स्थित गांव चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुर में पहुंचे पांच लाख की मदद का चेक सौंपा।
यह हुई थी घटना
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से लखनऊ शादी में शरीक होने आ रहे हरिकेश दुबे-पुत्र सन्तराम दुबे-निवासी ग्राम गोपीनाथपुर थाना चांदा की अलीगढ़ में ट्रेन में रॉड गले में घुसने से मौके पर ही मौत हो गई थी।