आगरालीक्स…सोने-चांदी की तेजी दौड़ती कीमतों में आज कुछ कमी। कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा आई हुई थी तेजी। जानें आज के रेट।
सर्राफा बाजार में यह रहे रेट

सर्राफा बाजार में मंगलवार को 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 53,861 रुपये पर था,इसमें कलकी अपेक्षा 393 रुपये की कमी आई है। चांदी की कीमतों में एक हजार रुपये से से ज्यादा की कमी आई है। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 64,538 का भाव है, जो कल की अपेक्षा 1,226 रुपये की कम है।
वायदा बाजार के भावों तेजी बरकरार
वायदा बाजार के भावों में बहुत ज्यादा कमी दर्ज नहीं की गई। मंगलवार की दोपहर तक दस ग्राम सोना 53,516 रुपये पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 66 हजार के आसपास ही उतार-चढ़ाव कर रही थी।