आगरालीक्स …आगरा रीजन में बैंक से होम लोन का तीन लाख कैश लेकर जा रहे बीएसएफ के जवान पर बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने छावा बोल दिया, कैश से भरा बैग लूट कर बदमाश फरार हो गए।
मथुरा के थाना नौहझील के गांव बाघई कटैलिया निवासी मलखान सिंह (बीएसएफ के जवान) पुत्र जवाहर सिंह सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर अपने पड़ोसी राकेश के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने जा रहे थे। मांट रोड पर तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सूचना पर एसपी देहात अरुण सिंह, सीओ मांट संजय कुमार और थाना प्रभारी पहुंचे, लेकिन तक तक बहुत देर हो चुकी थी। बीएसएफ जवान मलखान सिंह ने बताया कि बदमाश नौहझील की तरफ भागे हैं।
दिनदहाडे़ लूट मामले में एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने बैंककर्मियों की मदद से सीसीटीवी फुटेज निकाले। साथ ही बैंक के आसपास के दुकानदारों से संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली।
Leave a comment