Monday , 19 October 2026
Home देश दुनिया Jhelum express 10 bogie derail
देश दुनिया

Jhelum express 10 bogie derail

327

आगरालीक्स …झेलम एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, सतलुज नदी के पास हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, हादसा मंगलवार सुबह तीन बजे हुआ है, हादसे के बाद दो किलोमीटर का ट्रैक उखड गया है। दिल्ली अप डाउन की ट्रेेनें रोक दी है।
जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रही पुणे जम्मुतवी ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस फिल्लोर में जाकर डिरेल हो गई। सतलुज नदी के पास मंगलवार सुबह 3 बजे झेलम एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
कोच एस-1 से एस-10 तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले एक डिब्बा पटरी से उतरा और उसके बाद 9 कोच और धंस गए। इससे दोनों तरफ का 2 किलोमीटर के ट्रेक उखड़ गया है। इसके बाद से दिल्ली अप-डाउन वाली सभी गाड़ियां रोक दी गई हैं।
घायलों को लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। झेलम एक्सप्रेस जम्मू से पुणे जा रही थी।

आगरा में मालगाडी हुई डिरेल
27 सितंबर मंगलवार सुबह साढे छह बजे आगरा के बरहन रेलवे स्टेशन पर खुर्जा से कानपुर जा रही मालगाडी केएन 28 के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ट्रैक से डिब्बे उतरने से बिजली का पोल टूट गया, रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया है। मालगाडी के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना से रेलवे अधिकारियों के होश उड गए। टूंडला से राहत वाहन को भेजा गया है। रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगों की भी भीड लग गई है। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में गाजियाबाद टूंडला सेक्शन में मालगाडी के डीरेल होने से बडा हादसा हो सकता था, इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन चलती रहती है। जिस समय मालगाडी के डिब्बे पटरी से उतरे, वहां दूसरी ट्रेन आ रही होती तो बडा हादसा हो सकता था।
गार्ड ने छलांग लगाकर बचाई जान
मालगाड़ी के चार डिब्बे डीरेल होने पर गार्ड आर सी मौर्य ने गार्ड डिब्बे से कूदकर जान बचाई। लोको पायलटमुकेश कुमार तृतीय से पूछताछ की जा रही है, जांच के आदेश दिए गए हैं।
रेल यातायात ठप, राजधानी सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित
मालगाडी के डीरेल होने से खलबली मची हुई है। अप और डाउन की ट्रेनों को रोक दिया गया है। इससे राजधानी सहित अन्य यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात ठप है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
डाउन और अप की ट्रेनों का रूट किया डायवर्ट
मुरी एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी, नार्थ ईस्ट, महानन्दा, नीलांचल, मगध, शिव गंगा को खुर्जा वाया मुरादाबाद, लखनऊ के लिए रवाना किया गया। अप की डिब्लूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, हाबड़ा-नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी, रांची-नई दिल्ली राजधानी, मड़वाडी एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी समेत अन्य ट्रेनों को टूंडला-आगरा वाया पलवल होकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश दुनिया

Breaking: Stampede-like situation in Kolkata after a portion of a Durga Puja pandal collapses

आगरालीक्स…ब्रेकिंग, कोलकाता में दुर्गा पंडाल का हिस्सा गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति....

देश दुनिया

Order issued to suspend internet services for 24 hours in several areas of Delhi

नई दिल्लीलीक्स...दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद...

देश दुनिया

ABVP won the posts of President, Secretary, and Joint Secretary in the Delhi University Students’ Union elections

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा. अध्यक्ष, सचिव और...

देश दुनिया

Agra News: Sixty-five members, including the Chief Justices of the BRICS nations, visited the Taj Mahal and the Agra Fort…#agranews

आगरालीकस…आगरा में बारिश में भीगकर मेहमानों ने किया ताज का दीदार. ब्रिक्स...

error: Content is protected !!