आगरालीक्स ….आगरा कलक्ट्रेट में एक महिला सहित तीन लोग मोबाइल टावर पर चढ गए , टावर की ऊंचाई अधिक होने पर छह घंटे बाद नीचे उतारा जा सका, उसकी तबियत बिगड गई, महिला को एसएन में भर्ती किया गया है।
आगरा के एमजी रोड पर ई रिक्शा प्रतिबंधित हैं। रईस, पूनम दुबे और रिंकू निवासी यमुनापार सुदामापुरी नरायच, कलक्ट्रेट स्थित टॉवर पर जा चढ़े। उस समय कलक्ट्रेट के दफ्तर खुलने ही शुरू हुए थे। कलक्ट्रेट में कर्मचारी और स्थानीय लोग पहुंचे तो उन्हें टावर पर महिला और एक युवक दिखाई दिया। महिला और युवक को नीचे उतारने के प्रयास किए गए, वहां भीड लग गई, दमकल कर्मी हाइड्रोलिक सीढी लेकर पहुंच गए। महिला से उसकी समस्या पूछी गई तो उसने कहा कि एमजी रोड पर ई रिक्शा चलने चाहिए, यह अनुमति मिलने के बाद ही नीचे आउंगी। दोपहर तीन बजे महिला और युवक को टावर से नीचे उतारा और एसएन में भर्ती किया गया है।

शहर में तमाम महिलाएं ई रिक्शा चला रही हैं, लेकिन एमजी रोड पर ई रिक्शा प्रतिबंधित है। जबकि एमजी रोड पर सवारी अधिक रहती हैं, ऐसे में ई रिक्शा को एमजी रोड पर अनुमति मिल जाए तो लोगों के साथ ही ई रिक्शा चालकों का काम अच्छा चलेगा।
पानी के लिए पुलिस लाइन टंकी पर चढी थी महिलाएं
तीन मई 2016 को आगरा पुलिस लाइन में एक महिला पानी की टंकी पर चढ गई है, उन्हें उतारने के लिए पुलिस फोर्स जुटा हुआ है, लेकिन महिला अपने गांव में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू न होने तक टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है। इससे पुलिस लाइन में खलबली मची हुई है। यहां काफी संख्या में पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।
आगरा में पानी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या है, अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, गावों में बिजली नहीं आ रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोग बेहाल हैं। अधिकारी ही नहीं, जन प्रतिनिधि भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। बिजली, पनी और खंरजा की मांग को लेकर मलपुरा के गांव कारे निवासी सावित्री देवी मंगलवार दोपहर में पुलिस लाइन पहुंची। यहां बनी पानी की टंकी पर चढ गई, उनके पानी की टंकी पर चढ जाने के बाद पुलिस कर्मियों की नजर गई तो होश उड गए। सावित्री देवी को नीचे उतारने के लिए पुलिस फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम को बुला लिया गया। लेकिन वह पानी की टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं थी, उनका कहना है कि पहले गांव में बिजली पानी और खंरजा की व्यवस्था की जाए, इसके बाद ही टंकी से नीचे उतरेंगी।
Leave a comment