Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Taj Mahotsav 2023 : Decide the theme of Taj Mahotsav in Agra and win a prize of 10 thousand…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Taj Mahotsav 2023 : Decide the theme of Taj Mahotsav in Agra and win a prize of 10 thousand…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज महोत्सव की थीम डिसाइड कीजिए और जीतिए 10 हजार का इनाम…जानिए पूरी ​जानकारी

ताज महोत्सव 2023 के लिए प्रशासन की ओर से तारीखों की घोषणा कर दी गई हे. ताज महोत्सव की तिथि 18.02.2023 से 27.02.2023 तक निर्धारित की गई तथा गतवर्ष की भॉति शिल्पग्राम, सदर बाजार, लवप्वाइंट, जोनल पार्क ताज नगरी तथा सूरसदन में आगरा विकास प्राधिकरण को ताज महोत्सव-2023 हेतु मरम्मत कार्य कराने के निर्देशित किया गया. बैठक में 12 सीढ़ी पर भी आयोजन करने हेतु विचार-विमर्श किया गया. ताज महोत्सव-2023 की थीम हेतु गतवर्षों की भॉति प्रेस विज्ञप्ति जारी कर थीम का चयन किया जायेगा, थीम विजेता को समिति द्वारा 10 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे.

इस संबंध में ताज महोत्सव समिति के सचिव ने बताया कि प्रति वर्ष की भॉति आगामी ताज महोत्सव-2023 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है. उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जनमानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है. निर्धारित तिथि दिनांक 25 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. अतः आगामी वर्ष के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम आगामी 25 दिसम्बर 2022 के सायं 05 बजे तक सचिव, ताज महोत्सव समिति उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा। दूरभाष 0562-2226431 व ई-मेल- पर प्रेषित किया जा सकता है. ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10 हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

error: Content is protected !!