आगरालीक्स…. आगरा में महिलाओं के लिए कई योजनाएं हैं, जानकारी न होने से महिलाएं इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं। जानें इन योजनाओं के बारे में।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि शासन द्वारा विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविंड-19), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं से पुनर्विवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री से विवाह हेतु अनुदान योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता योजना एवं दहेज से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता योजना आदि जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं तथा शासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन मिशन शक्ति के अन्तर्गत 1090 वीमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालिन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 108 एम्बुलेंस सेवा आदि हेल्पलाइन चलाई जा रही है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने उक्त योजनाओं हेतु 10 दिसम्बर के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशाओं तथा शिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं से सम्बन्धित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन की जागरूकता हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि समस्त स्कूलों की दीवारों पर महिला जन कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन से सम्बन्धित जानकारी अंकित की जाये।