आगरालीक्स….. आगरा में एक्टर ओम पुरी पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी गई है। ओम पुरी ने एक टीवी शो में एंकर के इटावा के शहीद की शहादत पर पूछे सवाल के जवाब में एक्टर ओम पुरी ने कहा था कि किसने कहा था उसे फौज में जाए। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष ढल ने कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली में तहरीर दी है।

सुभाष ढल ने अपनी तहरीर में लिखा है कि एक अन्य सवाल के जवाब में एक्टर ओमपुरी ने कहा कि भारत के युवाओं को बम बांधकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने एक्टर ओमपुरी के दोनों वक्तव्यों को आपत्तिजनक हैं।
फौज में नहीं जाएंगे युवा
सुभाष ढल ने अपनी तहरीर में कहा है कि शहीद नितिन यादव को किसने कहा था कि सेना में जाए, यदि ओमपुरी के इस बयान पर शहादत के डर से अनुकरण करेंगे तो फौज में कौन जाएगा। वहीं, ओमपुरी का युवाओं को बम बांधकर पाकिस्तान भेजने का बयान भी गैर कानूनी और राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली हो, उसे राष्ट्रविरोधी बयान दिए जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने थाना कोतवाली में तहरीर देते हुए एक्टर ओमपुरी पर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है।
मुंबई में भी हुई शिकायत दर्ज

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने और सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए ओमपुरी ने कह दिया था कि सैनिक को किसी ने कहा है क्या कि फौज में जाओ।
ओमपुरी के इस बयान को उन्हीं के साथी अभिनता अनुपम खेर ने दुखद बताते हुए इसे सौनिकों का अपमान कहा। साथ ही और भी कई लोगों ने ओमपुरी के बयान को सेना की प्रतिष्ठा के खिलाफ कहा है। इस मामले को लेकर को लेकर मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। अब ओमपुरी ने इस मामले पर कहा कि वो अपने कहे के लिए शर्मिंदा हूं, मैं देश से माफी मांगता हूं।
Leave a comment