आगरालीक्स …आगरा में दीवाली और वेडिंग सीजन के लिए ब्लूम लाइफ स्टाइल एक्जीबिशन लेकर आया है, पांच और छह अक्टूबर को होटल अमर में आने के लिए तैयार हो जाएं, यहां एक छत के नीचे 12 शहरों के 40 फैशन व लाइफ स्टाइल प्रमोटर्स की 45 स्टॉल होंगी।
आयोजक पूजा ओबराय ने बताया कि एक्जीबिशन में मुंबई, दिल्ली, नोएडा, गुडगांव, जयपुर, बरेली, बनारस, चंडीगढ, ग्वालियर, कानपुर, लखनऊ सहित देश के 12 शहरों के 40 फैशन व लाइफ स्टाइल प्रमोटर्स की 45 स्टॉल लगेंगी। इसमें बदलते ट्रेंड के फैशन को देखते हुए एथनिक व वेस्टर्न वियर के साथ ही पर्स, जूते, बैग फूड आइटम्स, दिवाली डेकौर शामिल होंगे। वहीं, टेरो कार्ड रीडर, वास्तु विशेषज्ञ, bloom 5एस्ट्रोलॉजर, अंक विज्ञानी श्वेता चावला से मिल सकेंगे। रिम्पी जैन ने बताया कि 5 अक्टूबर को उद्यमी डॉ रंजना बंसल सुबह 11 बजे होटल अमर में एक्जीबिशन का शुभारंभ करेंगी। पूनम सचदेवा, बबिता चौहान, राजश्री मिश्रा, रेनू नंदा मौजूद रहेंगी।

होटल अमर में ब्लूम दीवाली व वेडिंग लाइफ स्टाइल एक्जीबिशन सुबह 11 से रात सात बजे तक एक्जीबिशन चलेगी। इसमें दीपा मेहरा विवान क्रिएशन दिल्ली, सिड एंड वानी, दिल्ली के कलेक्शन हैं। यहां शिवानी सेठी, गुडगांव का सेल्फी, आरफा, दिल्ली, आगरा की अवनी का थ्रेडस आॅफ बनारस कलेक्शन होगा। पीएस ज्वैलर्स, दिल्ली एलेगेंस ज्वैलर्स मुंबई के साथ ही होम डेकोर नीनास एंड रेशूज डेजीवर्क बरैली, तेमाया क्रिएटिव आर्ट दिल्ली, जबकि बैग और क्लचज का कलेक्शन वर्चू लेडी, बेला बेला, फुटवियर कलेक्शन गौरव शूज होगा। फूड और हेम्पर्स श्री सांई जी ड्राइ फ्रूट्स, टोस्ट बॉक्स, पारुल गर्ग होगा। इसके साथ ही लकी ड्रा और सेल्फी प्राइज दिए जाएंगे।
Leave a comment